ईरान के संसद सभापति ने कहा है कि क्षेत्र में तेहरान की स्ट्रैटेजिक बिल्कुल सही है।
डाक्टर अली लारीजानी ने ईरान के पश्चिम में स्थित कुर्दीस्तान प्रांत के सनंदज नगर में क्षेत्रीय परिवर्तनों की ओर संकेत किया और कहा कि इस्लामी देशों के मध्य मतभेद एक दूसरे को आघात पहुंचाने और हिंसा का कारण नहीं बनना चाहिये बल्कि सोच -विचार के साथ इसके समाधान के लिए प्रयास किया जाना चाहिये।
संसद सभापति ने कहा वर्तमान परिस्थिति में राष्ट्र का मार्ग स्पष्ट है और इस संबंध में वरिष्ठ नेता के मार्गदर्शन की महत्वपूर्ण भूमिका है कि समस्याओं के समाधान में उसकी केन्द्रीय भूमिका है।
उन्होंने कहा कि परमाणु मामले में भी क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कुछ रुकावटें हैं परंतु विकास का मार्ग स्पष्ट है और इस मार्ग में क़दम उठाया जा चुका है।
ईरान के संसद सभापति ने कहा कि तेहरान ने एक उचित मार्ग अपनाया है और वह मुसलमानों के भविष्य के प्रति संवेदनशील है और वह इस ज़िम्मेदारी को अच्छी तरह अंजाम दे रहा है।