बग़दाद आप्रेश्नल कमान ने घोषणा की है कि अलकरमा की कार्यवाही में 32 आतंकी हताहत और घायल हुए हैं।
प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार अलकरमा की कार्यवाही में आतंकियों के दस ठिकाने तबाह कर दिए गये। इराक़ के सुरका बलों ने अलकरमा और उसके आसपास के क्षेत्रों में आतंकियों को भारी नुक़सान पहुंचाया। उक्त कार्यवाही में 21 आतंकी हताहत और ग्यारह घायल हुए। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि सुरक्षा बलों ने इसी प्रकार एक ट्रक को जिसमें बम लगा हुआ था ,नष्ट कर दिया जिनपर हथियार लदे हुए थे जबकि इस कार्यवाही में आतंकियों के दस ठिकानों को भी तबाह कर दिया गया।
दूसरी ओर इराक़ी सेना ने रोमाद की एक सरकारी इमारत से आईएसआईएल के आतंकियों को खदेड़ दिया है। सूत्रों के अनुसार आईएसआईएल के आतंकियों ने सरकारी इमारत से निकलने पर विवश होने के बाद वहां बम लगा दिया और इमारत के कुछ भाग को आग लगा दी। इससे पूर्व कुछ समाचारों में बताया गया था कि रोमादी के केन्द्रीय क्षेत्र पर आईएसआईएल ने क़ब्ज़ा कर लिया है जहां इराक़ी सेना और आईएसआईएल के आतंकियों के मध्य भीषण झड़पें हो रही हैं।
उधर इराक़ के प्रधानमंत्री हैदर अलएबादी ने अमरीका के उप राष्ट्रपति जो बाइडेन से टेलीफ़ोनी वार्ता करते हुए इराक़ को आधुनिक हथियार दिए जाने की मांग की है। ज्ञात रहे कि रोमादी में जारी भीषण झड़पों के कारण इस नगर के एक लाख से अधिक नागरिक अपने घर बार छोड़कर सुरक्षित स्थान की ओर चले गये हैं।