17 मई 2015 - 12:25
 पाकिस्तान में होने वाले ड्रोन हमले में पांच मरे दो घायल।

अफ़ग़ानिस्तान से लगे पाकिस्तान के क़बाईली क्षेत्र में एक अमरीकी ड्रोन हमले में पांच लोग हताहत हुए जबकि दो अन्य घायल हो गये।

अफ़ग़ानिस्तान से लगे पाकिस्तान के क़बाईली क्षेत्र में एक अमरीकी ड्रोन हमले में पांच लोग हताहत हुए जबकि दो अन्य घायल हो गये।
सूत्रों के अनुसार उत्तरी वज़ीरिस्तान की तहसील शवाल में दो घरों पर दो मीज़ाइल फ़ायर किए गये।
सरकारी अधिकारियों ने दावा किया है कि हमले में मारे जाने वाले उज़्बक नागरिक थे। सूत्रों का कहना था कि शवाल के वड़ह मंडी में ड्रोन हमला हुआ। ड्रोन विमान ने दो घरों को निशाना बनाया जिसके परिणाम में घर में मौजूद पांच लोग हताहत और दो अन्य घायल हो गये।
पाकिस्तान के क़बाईली क्षेत्रों में शांति व सुरक्षा की ख़राब स्थिति के कारण पत्रकार नहीं पहुंच पाते और जो सूचनाएं प्राप्त होती हैं वह सुरक्षा अधिकारियों के हवाले से ही प्राप्त होती हैं।