सऊदी अरब के प्रसिद्ध धर्मगुरु शैख बाक़िरुन्निम्र के साथ जनता की ओर से सहृदयता व्यक्त किए जाने का क्रम जारी है।
प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार सऊदी अरब के शरक़िया प्रांत के क्षेत्रों अलअवामिया और क़तीफ़ में जनता ने हालिया दिनों के दौरान प्रदर्शनों का क्रम जारी रखकर वरिष्ठ धर्म गुरु शैख़ बाक़िरुन्निम्र को फांसी देने के आले सऊद के फ़ैसले की निंदा की। प्रदर्शनकारियों ने आले सऊद सरकार को शैख़ निम्र को फांसी देने के परिणाम की ओर से सचेत किया है और कहा है कि वह इस समय दुनिया में स्वतंत्रता के चिन्ह में परिवर्तित हो गये हैं। सऊदी प्रदर्शनकारियों ने शैख़ निम्र की त्वरित रिहाई की मांग की।
सऊदी अरब के एक सरकार विरोधी नेता हमज़ा शाख़ूरी ने भी एक संदेश जारी किया है जिसमें दुनिया के समस्त स्वतंत्रता प्रेमियों से अपील की है कि वह शैख़ निम्र और सऊदी जेलों में बंद हज़ारों निर्दोष लोगों की रिहाई के लिए उठ खड़े हों। उन्होंने शैख़ निम्र की त्वरित रिहाई की मांग की और इस बात पर बल दिया कि उनको केवल इस लिए जानलेवा हमला करने के बाद गिरफ़्तार किया गया कि उन्होंने आले सऊद की नीतियों की आलोचना की और जनता के साथ सहृदयता व्यक्त करते हुए उनकी मांगों के लिए आवाज़ उठाई।
इसी प्रकार लेबनान के विभिन्न नगरों और लंदन में भी शैख़ निम्र के समर्थन में प्रदर्शन हुए हैं। इससे पूर्व भारतीय मुसलमानों ने भी नई दिल्ली में सऊदी अरब के दूतावास के सामने प्रदर्शन करके शैख़ निम्र को सज़ाए मौत का फ़ैसला सुनाए जाने की कड़े शब्दों में निंदा की और उनकी त्वरित रिहाई की मांग की थी।