इस्लामी गणतंत्र ईरान सहित अनेक देशों में ईदे बेअसत मनाई जा रही है और इस अवसर पर बड़े पैमाने पर जश्न का माहौल है।
हिजरी क़मरी वर्ष के रजब महीने की 27 तारीख़ वह दिन है जब पैग़म्बरे इस्लाम ने 40 वर्ष की आयु में अपने ईश्वरीय दूत होने की सार्वजनिक रूप से घोषणा की और इस्लाम धर्म का प्रचार शुरू किया। इस अवसर पर पूरे ईरान में ख़ुशी का माहौल है और जगह जगह जश्न मनाए जा रहे हैं और सड़कों पर लोग मिठाइयां बांट रहे हैं। ईरान के सभी नगरों में यह जश्न बड़े हर्षो उल्लास से मनाया जा रहा है जबकि पवित्र नगरों मशहद और क़ुम में बहुत बड़ी सभाएं आयोजित की गई हैं। इराक़ में भी पवित्र स्थलों को बड़ी ख़ूबसूरती से सजाया गया है और महफ़िलें हो रही हैं।
भारत और पाकिस्तान में ईदे बेअसत रविवार को है जबकि जश्न का सिलसिला शनिवार की रात से ही शुरू हो गया है।