इराक़ के प्रधानमंत्री ने कहा है कि रेमादी पर आईएसआईएल के नियंत्रण की बात निराधार है। हैदर अलएबादी ने बताया कि रेमादी पर आईएसआईएल का नियंत्रण नहीं हुआ है।
इससे पहले सूमरिया समाचार एजेन्सी ने सूचना दी थी कि आईएसआईएल के आतंकवादियों ने शुक्रवार को रेमादी के एक सरकारी कार्यालय पर आक्रमण करके उसपर क़ब्ज़ा कर लिया था। इस घटना के बाद इराक सरकार के विरोधी संचार माध्यमों ने यह समाचार प्रसारित किया कि रेमादी नगर पर आईएसआईएल का नियंत्रण हो गया है और उन्होंने पूरे नगर में जगह-जगह पर काले झंड़े लगा दिये हैं। इराक़ के प्रधानमंत्री ने इन अफ़वाहों का खण्डन करते हुए कहा है कि आईएसआईएल के विरुद्ध अभियान जारी है जो अपने अन्तिम चरण में पहुंच रहा है। उल्लेखनीय है कि रेमादी नगर सामरिक दृष्टि से इराक़ का बहुत ही महत्वपूर्ण नगर है।