16 मई 2015 - 10:27
 लेबनान में आईएसआईएल का कमांडर गिरफ़्तार

आईएसआईएल के एक कमांडर को उत्तरी लेबनान में गिरफ़्तार किया गया है।

आईएसआईएल के एक कमांडर को उत्तरी लेबनान में गिरफ़्तार किया गया है।
इस आतंकवादी को शनिवार को गिरफ़्तार किया गया।  सुरक्षा कारणों से इस आतंकवादी के नाम की घोषणा नहीं की गई है।  बताया गया है कि लेबनान से मिलने वाली सीरिया की सीमा पर स्थित अरसाल में होने वाली भीषण झड़प के कारण आईएसआईएल का यह आतंकवादी वहां से भाग खड़ा हुआ। दूसरी ओर क़लमून क्षेत्र के अलफतला पास के निकट सुरक्षाबलों ने एक वाहन पकड़ा है जिसपर 500 किलोग्राम विस्फोटक पदार्थ लदा हुआ था।  इसी बीच सूचना मिली है कि क़लमून क्षेत्र में आतंकवादियों को निरंतर पराजय मिल रही है।  अबतक क़लमून का 300 वर्ग किलोमीटर भूभाग मुक्त कराया जा चुका है।