15 मई 2015 - 15:18
 दूसरों की सहायता करने में ईरान कोई सीमा नहीं पहचानता

ईरान की रेड क्रिसेन्ट सोसाइटी के अध्यक्ष ने घोषणा की है कि ईरान संकटग्रस्त लोगों की सहायता करने में कोई सीमा नहीं पहचानता।

ईरान की रेड क्रिसेन्ट सोसाइटी के अध्यक्ष ने घोषणा की है कि ईरान संकटग्रस्त लोगों की सहायता करने में कोई सीमा नहीं पहचानता।
अमीर मोहसिन ज़ियाई ने गुरूवार को पवित्र नगर कुम में कुछ वरिष्ठ धर्मगुरूओं से भेंट में बल देकर कहा कि ईरान की रेड क्रिसेन्ट स्वतंत्र है और यद्यपि उसे सरकार का भी समर्थन प्राप्त है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यमनी जनता की आवाज़ कहीं नहीं पहुंच रही है और उसकी आवाज को विश्व वासियों तक पहुंचाने हेतु ईरान का प्रयास प्रभावी रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ईरान की रेड क्रिसेन्ट ने अपने दायित्वों के परिप्रेक्ष्य में यमनी जनता की सहायता आरंभ कर दी है। अमीर मोहसिन ज़ियाई ने ईरान के रेड क्रिसेन्ट के कार्यक्रमों की ओर संकेत करते हुए कहा कि इसके उद्देश्य इस्लाम धर्म की शिक्षाओं के अनुसार रहे हैं और इस दिशा में कदम बढ़ाना इस्लामी उद्देश्यों की दिशा में प्रयास है। इसी बीच ईरान के विदेशमंत्रालय की प्रवक्ता मरज़िया अफखम ने भी कहा है कि संयुक्त राष्ट्र संघ के सहायता और राहत विभाग के समन्वय से ईरान मानवता प्रेमी सहायताओं को यमनी जनता के लिए भेज रहा है।