15 मई 2015 - 14:41
 यमन संकट की समाप्ति में ईरान की भूमिका सार्थक

संयुक्त राष्ट्र संघ ने यमन संकट की समाप्ति में ईरान की सार्थक भूमिका पर बल दिया है।

संयुक्त राष्ट्र संघ ने यमन संकट की समाप्ति में ईरान की सार्थक भूमिका पर बल दिया है।
संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव बान की मून के प्रवक्ता स्टीफ़न डूजारीक ने गुरुवार को न्यूयार्क में एक पत्रकार सम्मेलन में इस बात की ओर संकेत करते हुए कि सऊदी अरब को यमन में हिंसा बंद करनी चाहिए, कहा कि ईरान, यमन संकट को समाप्त करने में सकारात्मक भूमिका निभा सकता है। उन्होंने कहा कि महासचिव बान की मून ने अनेक बार यमन में हिंसा रोके जाने की आवश्यकता पर बल दिया है और इस समय भी वे इसी मामले पर ध्यान केंद्रित किए हुए हैं।
दूजारीक ने आशा जताई कि इस समय यमन में जो संघर्ष विराम लागू किया गया है वह आगे भी जारी रहेगा ताकि अंतर्राष्ट्रीय संगठन, यमन की जनता तक मानवताप्रेमी सहायताएं पहुंचा सकें। राष्ट्र संघ के प्रवक्ता ने इसी प्रकार यमन के मामलों में राष्ट्र संघ के प्रतिनिधि इस्माईल वलद शैख़ अहमद की सनआ की यात्रा को सकारात्मक बताया और कहा कि इससे पता चलता है कि हम यमन संकट के समाधान के लिए सही मार्ग पर क़दम बढ़ा रहे हैं।