15 मई 2015 - 14:33
 इराक़ में ईरान का कोई भी सैनिक मौजूद नहीं

इराक़ के राष्ट्रपति ने अपने देश में ईरान की किसी भी प्रकार की सैन्य उपस्थिति का खंडन किया है।

इराक़ के राष्ट्रपति ने अपने देश में ईरान की किसी भी प्रकार की सैन्य उपस्थिति का खंडन किया है।
अलमयादीन टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार फ़ुआद मासूम ने गुरुवार को कहा कि ईरान वह पहला देश था जिसने आईएसआईएल के मुक़ाबले में इराक़ की मानवताप्रेमी एवं सैन्य सहायता करके मदद की। उन्होंने कहा कि बग़दाद को तेहरान से सैन्य परामर्श मिलते हैं किंतु इराक़ में ईरान का कोई भी सैनिक मौजूद नहीं है। उन्होंने कहा कि बग़दाद को विदेशी सैनिकों की ज़रूरत नहीं है बल्कि हमें केवल विकसित हथियारों और अभियान की प्लानिंग की आवश्यकता है।
फ़ुआद मासूम ने आईएसआईएल के आतंकियों के मुक़ाबले में इराक़ी सेना, पुलिस, स्वयं सेवी बलों और कुर्द मिलिशिया पीशमर्गा की सफलताओं की ओर संकेत करते हुए कहा कि आईएसआईएल से संघर्ष, इराक़ियों की प्राथमिकता है और इस समय आतंकियों से युद्ध में इराक़ी जनता की जीत हो रही है। उन्होंने मूसिल को मुक्त कराने की कार्यवाही के बारे में कहा कि इस अभियान के लिए बहुत अधिक भौतिक संभावनाओं और तैयारी की ज़रूरत है और निकट भविष्य में स्थिति अनुकूल होने पर मूसिल में आतंकियों के विरुद्ध अभियान आरंभ हो जाएगा।