10 मई 2015 - 12:13
ईरान ने हमेशा की तरह आतंकवाद से मुकाबले पर बल दिया।

ईरान ने एक बार फिर आतंकवाद से मुकाबले पर बल दिया।

ईरान ने एक बार फिर आतंकवाद से मुकाबले पर बल दिया।
ईरान की संसद में विदेशनीति और राष्ट्रीय सुरक्षा आयोग के एक सदस्य काज़िम जलाली ने इराक में आतंकवादी गुट आईएसआईएल से मुकाबले के संबंध में कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान आतंकवाद से मुकाबले में गम्भीर था और इराक में उसने आतंकवाद से जो मुकाबला किया है वह इराकी सरकार के आह्वान पर किया गया है।
उन्होंने क्षेत्र में शीया सुन्नी युद्ध को रद्द करते हुए कहा कि आतंकवादी गुट आईएसआईएल ने जिन लोगों की हत्या की है उनमें अधिकांश सुन्नी मुसलमान हैं और उसके बाद ईज़दी और आशूरी हैं जो इस बात का सूचक है कि क्षेत्र में शीया- सुन्नी लड़ाई नहीं है क्योंकि आईएसआईएल के अधिकांश विरोधी सुन्नी मुसलमान और उनके धर्मगुरू हैं। काज़िम जलाली ने कहा कि जो कुछ क्षेत्र में हो रहा है वह दिग्भ्रमित वहाबी सम्प्रदाय और क्षेत्र के एक विशेष देश के समर्थन से हो रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि वहाबी सम्प्रदाय को अमेरिका सहित कुछ पश्चिमी देशों का भी समर्थन प्राप्त है और उनका लक्ष्य क्षेत्र के देशों का विभाजन, हथियार बेचना और इस्राईल को सुरक्षित बनाना है। इसी प्रकार काज़िम जलाली ने ईरान और गुट पांच धन एक के मध्य होने वाली वार्ता प्रक्रिया के बारे में कहा कि ईरानी राष्ट्र समग्र परमाणु समझौते की प्राप्ति का समर्थन करता है और वह अपने वचनों का पालन करेगा क्योंकि वह अपने राष्ट्रीय हितों को प्राप्त करने के प्रयास में हैं परंतु पश्चिमी पक्ष समग्र परमाणु समझौते को विदेशी लाबी और आर्थिक हितों की दृष्टि से देखता है।