10 मई 2015 - 11:37
 यमन के अंसारुल्लाह आंदोलन ने सऊदी अरब को दी चेतावनी

यमन की सेना और स्वयंसेवी बल अंसारुल्लाह आंदोलन ने अतिक्रमणकारी आले सऊद को सअदा प्रांत के निवासियों के जनसंहार के संबंध में कड़ी चेतावनी दी है।

यमन की सेना और स्वयंसेवी बल अंसारुल्लाह आंदोलन ने अतिक्रमणकारी आले सऊद को सअदा प्रांत के निवासियों के जनसंहार के संबंध में कड़ी चेतावनी दी है।
प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के युद्धक विमानों ने शुक्रवार को सअदा प्रांत में पंफ़्लेट गिराये जिसमें लिखा हुआ था कि अपनी जान बचाने के लिए वे शीघ्र ही सअदा प्रांत छोड़ दें। दूसरी ओर यमन पर हमले के लिए बने गठबंधन के प्रवक्ता अहमद असीरी ने कहा कि जाज़ान और नजरान पर हमला करने वालों को कड़ा उत्तर दिया जाएगा। इस बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए अंसारुल्लाह की राजनैतिक परिषद के सदस्य मुहम्मद बुख़ैती ने अलमनार टीवी चैनल से बातचीत में कहा कि असीरी की धमकी इस बात को दर्शाती है कि अतिक्रमणकारी शत्रु जानबूझ कर व्यापक स्तर पर आम नागरिकों को निशाना बनाना चाहते हैं। उन्होंने बल देकर कहा कि रियाज़ की ओर से इस प्रकार के बयान निंदनीय हैं क्योंकि यह किसी निर्धारित लक्ष्य की बात नहीं करते बल्कि समस्त सअदा प्रांत को निशाना बनाते हैं