10 मई 2015 - 11:32
 सीरिया के बारे में हमारा अनुमान ग़लत था, अमरीका

अमरीकी सेना की संयुक्त कमान के प्रमुख ने इस बात को मानते हुए कि सीरिया की केन्द्रीय सरकार की कमज़ोरी, अधिक चुनौतियां उत्पन्न होने का कारण बनेंगी कहा कि तीन वर्ष पहले हम ग़लत सोचते थे कि सीरिया में सरकार विरोधियों की शक्ति में वृद्धि हो रही है और बश्शार असद की स्थिति डांवाडोल हो रही है क्योंकि स्थिति पूर्णरूप से परिवर्तित हो गयी है और यह पाठ हमारे ले ध्यानयोग्य था।

अमरीकी रक्षामंत्रालय से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, अमरीका के रक्षामंत्री एश्टन कार्टर ने कहा कि अमरीकी सैनिकों द्वारा सीरिया सरकार के विरोधियों को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य, बश्शार असद की सेना से टकराव नहीं है बल्कि केवल आईएसआईएल के आतंकियों से मुक़ाबला करना होगा। कार्टर ने कहा कि पिछले बुधवार को सीरिया सरकार के विरोधियों को प्रशिक्षित करने का अभियान आरंभ हो गया है। उन्होंने अपने बयान में जिसे अमरीकी सेना के कामन्डर डिम्पसी ने पढ़ा, कहा कि अमरीकी सेना ने सरकार विरोधियों को प्रशिक्षित करने का अभियान, नब्बे विश्वासनीय स्थानीय लोगों से आरंभ कर दिया है। अमरीकी रक्षामंत्री ने कहा कि सैनिकों की भर्ती और उनका चयन बहुत कठिन कार्य है जिसके लिए बहुत अधिक समय लगेगा और इस अभियान के सफल होने की स्थिति में इसे स्थाई प्रक्रिया का रूप दे दिया जाएगा। कार्टर ने इस बात पर बल देते हुए कि यह प्रशिक्षण केवल आईएसआईल के आतंकियों से मुक़ाबले के लिए है, कहा कि यदि बश्शार असद की सेना ने सीरिया की इस नई सेना से भिड़ने का फ़ैसला किया तो अमरीकी रक्षामंत्रालय इन सैनिकों की रक्षा का ज़िम्मेदार है।