8 मई 2015 - 09:41
 सीरियाई सेना ने आतंकियों से छुड़ाया महत्वपूर्ण शहर

सीरिया की सेना ने स्ट्रटैजिक दृष्टि से महत्त्वपूर्ण क़लमून क्षेत्र के अस्साल अल वर्द पर पूर्ण नियंत्रण कर लिया है।

सीरिया की सेना ने स्ट्रटैजिक दृष्टि से महत्त्वपूर्ण क़लमून क्षेत्र के अस्साल अल वर्द पर पूर्ण नियंत्रण कर लिया है।
प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार अस्साल अल वर्द क्षेत्र लेबनान की सीमा के निकट पहाड़ियों पर स्थित है। इस कार्यवाही के दौरान सेना ने नुस्रा फ़्रंट के दर्जनों आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया। सेना को यह सफलता, विदेश समर्थित आतंकियों के साथ लगभग एक महीने से जारी लड़ाई के बाद प्राप्त हुई है।
इससे पहले लेबनान के इस्लामी प्रतिरोध आंदोलन हिज़बुल्लाह ने घोषणा की थी कि उसके जवानों ने बिना किसी झड़प के कई क्षेत्रों पर क़ब्ज़ा कर लिया। क्षेत्रों की स्वतंत्रता के बाद हज़ारों लोग अपने घरों की ओर वापस हुए। 15 अप्रैल को सीरिया की सेना ने मालूला और सरीख़ा क्षेत्रों पर पूर्ण क़ब्ज़ा करने के बाद अस्साल अलवर्द, हौश अरब और जबदीन से आतंकियों को खदेड़ दिया था जहां वह पुनः लौटने का प्रयास कर रहे थे।