6 मई 2015 - 10:47
 आईएसआईएल के चार आतंकियों पर 2 करोड़ डालर के इनाम की घोषणा

अमरीका ने आईएसआईएल के चार आतंकियों के बारे में जानकारी देने पर दो करोड़ डालर के पुरस्कार की घोषणा की है।

अमरीका ने आईएसआईएल के चार आतंकियों के बारे में जानकारी देने पर दो करोड़ डालर के पुरस्कार की घोषणा की है।
फ़्रांस प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार अमरीकी विदेश मंत्री जान कैरी की ओर से घोषणा की गई है कि आईएसआईएल के कमांडर अब्दुर्रहमान मुसतफ़ा क़ादूली के बारे में जानकारी उपलब्ध कराने वाले को 70 लाख डालर का पुरस्कार दिया जाएगा। क़ादूली अबु मुसअब ज़रक़ावी का निकट सहयोगी बताया जाता है जो वर्ष 2012 में आईएसआईएल में शामिल हुआ है। अमरीका ने अबु मोहम्मद अदनानी और उमर चेचनी के बारे में जानकारी देने वाले को 50-50 लाख डालर का पुरस्कार देने की घोषणा की है। अदनानी को आईएसआईएल का प्रवक्ता कहा जाता है जबकि उमर चेचनी भी आतंकी संगठन का बड़ा कमांडर है। अमरीकी अधिकारियों का कहना है कि चेचनी उस जेल की निगरानी करता था जिसमें विदेशी बंधकों को रखा जाता था। अमरीका ने इसी प्रकार तारिक़ बिन ताहिर बिन फ़ालेह अलऔनी अलहर्ज़ी के बारे में सूचना देने वाले को 30 लाख डालर के इनाम की घोषणा की है। अलहर्ज़ी, आत्मघामी हमलावर तैयार करता है।