इराक़ के अलअंबार प्रांत के फ़ल्लूजा नगर में आईएसआईएल के 70 आतंकवादी मारे गए हैं।
सूमरिया समाचार एजेन्सी के अनुसार इराक़ के हिज़बुल्लाह संगठन के सदस्यों ने मंगलवार को फ़ल्लूजा में आईएसआईएल के 23 आतंकवादियों को मार गिराया। इस कार्यवाही में दसियों आतंकी घायल भी हुए। इराक़ के इस संगठन ने एक बयान जारी करके घोषणा की है कि आईएसआईएल ने अपने उन 12 सदस्यों की हत्या कर दी जो झड़प के दौरान पीछे हट गए थे। उधर इराक़ की सेना ने फ़ज्र अलकरमा अभियान के दौरान 44 आतंकवादियों को मार गिराने की सूचना दी है। सेना ने स्वयंसेवियों की सहायता से इन 44 आतंकवादियों को अलअंबार के ही एक क्षेत्र में मार दिया। इन सैनिकों ने इस अभियान के दौरान आईएसआईएल द्वारा घरों में लगाए गए 71 बमों को निष्क्रिय बना दिया तथा उनके कई ठिकानों को ध्वस्त कर दिया।
ज्ञात रहे कि पूर्वी फ़ल्लूजा में 24 अप्रैल से इराक़ी सेना ने आईएसआईएल के विरुद्ध कार्यवाही आरंभ कर रखी है।