6 मई 2015 - 05:41
 परमाणु समझौते के लिए कोई नई छूट नहीं देगा ईरान

ईरान के वरिष्ठ परमाणु वार्ताकार ने कहा है कि देश के परमाणु प्रतिष्ठानों का अन्तर्राष्ट्रीय निरीक्षण, कोई असाधारण बात नहीं है।

ईरान के वरिष्ठ परमाणु वार्ताकार ने कहा है कि देश के परमाणु प्रतिष्ठानों का अन्तर्राष्ट्रीय निरीक्षण, कोई असाधारण बात नहीं है।
अब्बास इराक़ची ने कहा कि ईरान, परमाणु वार्ता में गुट पांच धन एक को कोई नई सुविधा या छूट देने नहीं जा रहा है। न्यूयार्क में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि निरीक्षण तो एनपीटी के सदस्यों का एक मूल नियम है। उन्होंने कहा कि एनपीटी के सदस्य देश, परमाणु ऊर्जा के शांतिपूर्ण प्रयोग के बदले प्रतिष्ठानों के निरीक्षण के लिए वचनबद्ध हैं। ईरान के वरिष्ठ परमाणु वार्ताकार ने यह बात अमरीकी विदेशमंत्री जान केरी के वक्तव्य पर प्रतिक्रिया स्वरूप कही है। जान केरी ने कहा था कि ईरान के परमाणु प्रतिष्ठानों का नियमित निरीक्षण, ईरान तथा गुट पांच धन एक के बीच होने वाले समग्र समझौते का भाग होना चाहिए। इराक़ची ने कहा कि संभावित समझौते के अन्तर्गत निरीक्षण कोई असाधारण बात नहीं है। उन्होंने कहा कि हम कोई नई छूट देने नहीं जा रहे हैं। इराक़ची ने कहा कि ईरान का विश्वास प्राप्त करने के बदले सामने वाले पक्ष को ईरान के यूरेनियम संवर्धन और भारी पानी का संयंत्र चलाने के अधिकार को स्वीकार और उसके विरुद्ध लगे प्रतिबधों को हटाना चाहिए।