6 मई 2015 - 05:37
 यमन संकट का समाधान केवल वार्ता से ही संभव

यमन के लिए संयुक्त राष्ट्रसंघ के नए दूत ने कहा है कि यमन संकट का समाधान केवल वार्ता के माध्यम से ही संभव है।

यमन के लिए संयुक्त राष्ट्रसंघ के नए दूत ने कहा है कि यमन संकट का समाधान केवल वार्ता के माध्यम से ही संभव है।
इस्माईल वलद शैख़ अहमद ने कहा कि यमन में संघर्षरत पक्षों के बीच वार्ता के अतिरिक्त कोई अन्य मार्ग नहीं है। उन्होंने कहा कि वे ऐसे लोगों के साथ वार्ता जारी रखे हुए हैं जो यमन संकट के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने एक अरबी भाषा के टीवी चैनेल से बात करते हुए कहा कि यमन के भगोड़े राष्ट्रपति मंसूर हादी और सऊदी अरब के अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श करने के उद्देश्य से वे बुधवार को रियाज़ जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस संकट के समाधान के लिए अधिक विचार-विमर्श की आवश्यकता है। उल्लेखनीय है कि यमन के बारे में संयुक्त राष्ट्र संघ के पूर्व दूत जमाल बिन उमर ने इस देश पर सऊदी अरब के निरंतर आक्रमण के विरोध में अपने पद से त्यागपत्र दे दिया था और इस्माईल वलद शैख़ अहमद को उनका उत्तराधिकारी नियुक्त किया गया है।