ईरान के उपरक्षामंत्री एक प्रतिनिधिमंडल के साथ तुर्की पहुंचे हैं जहां वह तुर्की के रक्षा उद्योग की अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी में भाग लेंगे।
इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार ब्रिगेडियर जनरल फिरोज़ मसीहपूर का इस्तांबूल के हवाई अड्डे पर तुर्की के विदेशमंत्रालय के अधिकारियों ने स्वागत किया। ईरान के उपरक्षामंत्री ने कहा है कि वह तुर्की के रक्षा उद्योग की १२वीं अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी में भाग लेंगे और वे विभिन्न स्टालों का निरीक्षण करेंगे। फिरोज़ मसीहपूर इसी प्रकार तुर्की के रक्षा और विदेशमंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों से भेंट करके द्वपक्षीय विषयों के बारे में विचारों का आदान -प्रदान करेंगे। आशा है कि तुर्की के रक्षा उद्योग की १२वीं अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी में विश्व के १०० देशों के सैनिक प्रतिनिधिमंडल भाग लेंगे। ८०० से अधिक कंपनियां जल, थल और वायु के संबंध में अपने उत्पादों को पेश करेंगी।