प्राप्त समाचारों के अनुसार यमन के उत्तर में स्थित सादा प्रांत के सीमावर्ती क्षेत्रों में यमनी क़बीलों ने सऊदी अरब की कई छावनियों पर नियंत्रण कर लिया है। सूत्रों के अनुसार इस हमले में उन्होंने कई सऊदी सैनिकों को बंदी भी बना लिया।
यह ऐसी स्थिति में है जब सऊदी अरब के युद्धक विमानों ने गति रात्रि से आज सुबह तक ५० से अधिक बार यमन पर हवाई हमला किया है। सऊदी अरब के युद्धक विमानों ने यमन के मन्ज़ालह, मुलाहिज़, मरज़क, हिर्ज़ और हिज्जा सहित विभिन्न क्षेत्रों पर हमला किया।
इसी प्रकार सऊदी अरब के युद्धक विमानों ने यमन के मारिब प्रांत में इस देश के भगोड़े राष्ट्रपति अब्दे रब्बेह के समर्थकों के मध्य हल्के और भारी हथियार गिराये।
5 मई 2015 - 09:25
समाचार कोड: 688358
प्राप्त समाचारों के अनुसार यमन के उत्तर में स्थित सादा प्रांत के सीमावर्ती क्षेत्रों में यमनी क़बीलों ने सऊदी अरब की कई छावनियों पर नियंत्रण कर लिया है।