5 मई 2015 - 07:09
 ओबामा ने अमेरिकी समाज में मौजूद भेदभाव को स्वीकारा

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने स्वीकार किया है कि इस देश में रोज़गार के संबंध में श्वेतों और अश्वेतों के मध्य दराड़ मौजूद है।

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने स्वीकार किया है कि इस देश में रोज़गार के संबंध में श्वेतों और अश्वेतों के मध्य दराड़ मौजूद है।
हमारे संवाददाता की रिपोर्ट के अनुसार बराक ओबामा ने कहा कि अश्वेत युवाओं को कठिनाइयों का सामना है और रोज़गार के संबंध में श्वेतों एवं अश्वेतों के मध्य दराड़ मौजूद है और यह दराड़ जन्म के समय से ही उत्पन्न होती है। ओबामा ने कहा कि जब से वह अमेरिका के राष्ट्रपति बने हैं तब से इस बात का प्रयास कर रहे हैं कि समाज के समस्त लोगों को रोज़गार के संबंध में समान अवसर पर प्राप्त हो। अमेरिका के राष्ट्रपति ने स्पष्ट किया कि रोज़गार के संबंध में श्वेतों और अश्वेतों के मध्य दराड़ इस देश के विभिन्न क्षेत्रों में रंगभेद के विरुद्ध प्रदर्शन का कारण बनी है।
बराक ओबामा ने स्पष्ट किया कि इस देश के विभिन्न क्षेत्रों में प्रदर्शन का कारण श्याम वर्ण के युवाओं की हत्या रही है और अमेरिकी पुलिस का उनके साथ व्यवहार समान नहीं है।