5 मई 2015 - 06:58
 पश्चिम ने धोखा दिया तो यूरेनियम का संवर्धन पहले की तरह

इस्लामी गणतंत्र ईरान के संसद सभापति ने कहा है कि अगर पश्चिम वार्ता के दौरान दो तरह की बातें करके धोखा देने की कोशिश करेगा तो ईरान पुराने ढर्रे पर लौट जाएगा और यूरेनियम का संवर्धन जारी रखेगा।

इस्लामी गणतंत्र ईरान के संसद सभापति ने कहा है कि अगर पश्चिम वार्ता के दौरान दो तरह की बातें करके धोखा देने की कोशिश करेगा तो ईरान पुराने ढर्रे पर लौट जाएगा और यूरेनियम का संवर्धन जारी रखेगा।
डाक्टर अली लारीजानी ने सोमवार की शाम एक कार्यक्रम में भाषण के दौरान कहा कि दुश्मनों ने जब यह देखा कि प्रतिबंधों का कोई प्रभाव नहीं है तो वह वार्ता की मेज़ पर आए किंतु उसके बाद भी अजीब तरह की बातें कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि हमने यूरेनियम के बीस प्रतिशत संवर्धन का काम रोक दिया है तो वह इस लिए था कि हमें उसकी ज़रूरत नहीं है अतीत में भी हमने बीस प्रतिशत संर्वधित ईंधन मांगा था किंतु हमें नहीं दिया गया तो हमने स्वंय की बीस प्रतिशत तक संवर्धन करना आरंभ कर दिया और अब भी यह रास्ता ईरान के सामने खुला है। याद रहे ईरान और गुट पांच धन एक के सदस्य देशों के मध्य परमाणु वार्ता जारी है और वार्ता के इस चरण में दोनों पक्षों के मध्य व्यापक परमाणु समझौते के मसौदे की तैयारी पर चर्चा हो रही है।
समझौते के मसौदे की तैयारी के लिए दोनों पक्षों के पास जून तक का समय है।