आयतुल्लाह रफ़संजानी ने कहा है कि क्षेत्र में ईरान एकमात्र ऐसी शक्ति है जो क्षेत्र में शांति व सुरक्षा की स्थापना में अहम भूमिका निभा सकती है।
ईरान की इस्लामी क्रांति हित संरक्षक परिषद के प्रमुख अली अकबर हाशेमी रफ़संजानी ने सोमवार को अमीर कबीर विश्वविद्यालय में भाषण देते हुए कहा कि साम्राज्यवाद दुनिया को अपनी इच्छा के मुताबिक़ रूप नहीं दे सका और आज वह अपने विचारों को दूसरे मार्ग से व्यवहारिक बनाने में लगा हुआ है। उन्होंने कहा कि इराक़, सीरिया और यमन की स्थिति से आज पूरी तरह से साफ़ हो गया कि सऊदी अरब पूर्ण रूप से साम्राज्यवाद की सेवा कर रहा है। आयतुल्लाह हाशेमी रफ़ंसजानी का कहना था कि इलाक़े में शक्तिशाली देशों का होना साम्राज्यवाद के हित में नहीं है और अमरीकी कांग्रेस वर्षों से इलाक़े को छोटे छोटे देशों में बांटने की साज़िश रच रही है। उन्होंने कहा कि साम्राज्यवादी देश सीरिया को कई टुकड़ों में और इराक़ और यमन को दो-दो भागों में बांटना चाहते हैं लेकिन उन्होंने अपनी इस साज़िश में ईरान के बारे में कोई योजना नहीं बनाई है इसलिए कि ईरान इतना शक्तिशाली है कि वे उसके बारे में इस प्रकार की साज़िश नहीं रच सकते।