4 मई 2015 - 15:05
 यमन पर सऊदी अरब के हवाई हमलों में दर्जनों हताहत

यमन के इब प्रांत में सऊदी अरब के हवाई हमलों में दर्जनों लोग हताहत और घायल हो गए हैं।

यमन के इब प्रांत में सऊदी अरब के हवाई हमलों में दर्जनों लोग हताहत और घायल हो गए हैं।
यमनी मीडिया के अनुसार, सोमवार की सुबह सऊदी अरब के युद्धक विमानों ने दश्त बनी और अस्सद्दाह इलाक़ों पर बम बरसाए। अस्सद्दाह इलाक़े में सऊदी विमानों ने तीन आवासीय इमारतों को निशाना बनाया। इस हमले में कई नागरिक हताहत हो गए लेकिन मृतकों की सही संख्या की अभी जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी है। प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी विमानों ने अस्सद्दाह इलाक़े में हौसियों के एक केन्द्र पर भी हमला किया है। इसी प्रकार, सऊदी युद्धक विमानों ने अदन के हवाई अड्डे पर तीन रॉकेट फ़ायर किए हैं। सऊदी अरब के युद्धक विमान ऐसी स्थिति में यमन के आवासीय क्षेत्रों और आधारभूत ढांचे को निशाना बना रहे हैं कि जब यमनी सेना और अंसारुल्लाह आंदलोन की प्रगति निरंतर जारी है। रिपोर्ट के अनुसार, अंसारुल्लाह आंदोलन ने अदन बंदरगाह पर सऊदी अरब के समुद्री जहाज़ों के हमले को विफल बना दिया।