4 मई 2015 - 14:51
 ईरान ख़तरों के चरण से गुज़र चुका है

इस्लामी क्रांति सरंक्षक बल सिपाहे पासदारान के कमांडर ने कहा है कि देश में शांति व स्थिरता की स्थिति संतोषजनक है और ईरान ख़तरों के चरण से गुज़र गया है।

इस्लामी क्रांति सरंक्षक बल सिपाहे पासदारान के कमांडर ने कहा है कि देश में शांति व स्थिरता की स्थिति संतोषजनक है और ईरान ख़तरों के चरण से गुज़र गया है।
हमारे संवाददाता की रिपोर्ट के मुताबिक़ जनरल मोहम्मद अली जाफ़री ने सिपाह के श्रेष्ठ प्रशिक्षकों को सम्मानित किए जाने के एक समारोह में बोलते हुए कहा कि ईरान की इस्लामी क्रांति की स्थिति विदेश में भी काफ़ी अच्छी है, इसलिए कि ईरान ने सैन्य एवं शांति के ख़तरों को पीछे छोड़ दिया है और यह एक बड़ी उपलब्धि है। जाफ़री का कहना था कि इस्लामी क्रांति की हालिया उपलब्धि यमन है। यमन की जनता इस्लामी क्रांति को आदर्श मानकर वर्चस्ववाद के ख़िलाफ़ डट गई है और इस्लामी क्रांति के दुश्मन इस क्रांति को रोकने का जितना भी प्रयास कर लें वे सफल नहीं हो सकते।