4 मई 2015 - 06:51
 वार्ता के किसी भी पक्ष को देश की सुरक्षा दायरे में घुसने की अनुमति नहीं

इस्लामी गणतंत्र ईरान की सशस्त्र सेना के प्रमुख ने ईरान की परमाणु वार्ताकार टीम के नाम अपने एक संदेश में उनके मांग की है कि व्यापक समझौते के मसौदे की तैयारी के समय कुछ चीज़ों पर ध्यान रखना ज़रूरी है।

इस्लामी गणतंत्र ईरान की सशस्त्र सेना के प्रमुख ने ईरान की परमाणु वार्ताकार टीम के नाम अपने एक संदेश में उनके मांग की है कि व्यापक समझौते के मसौदे की तैयारी के समय कुछ चीज़ों पर ध्यान रखना ज़रूरी है।
जनरल सैयद हसन फिरोज़ाबादी ने अपने इस संदेश में बल दिया है कि किसी भी पक्ष को राष्ट्रीय सुरक्षा के सिद्धान्तों और दायरे में प्रवेश की अनुमति नहीं है। उन्होंने  इसी प्रकार अपने इस संदेश में कहा है कि ईरान पर प्रतिबंध लगाने वाले सुरक्षा परिषद के सभी प्रस्तावों को पारदर्शी और ठोस रूप में निरस्त किया जाना आवश्यक है। ईरान की सशस्त्र सेना के प्रमुख ने बल दिया है कि किसी भी पक्ष को राष्ट्रीय सुरक्षा, रक्षा कार्यक्रमों, क्षेत्रीय नीतियों और देश की राजनीति के दायरे में भी शीर्षक व नाम के अंतर्गत हस्तक्षेप की किसी भी दशा में अनुमति नहीं दी जाएगी और न ही किसी को यह अधिकार होगा कि वह इस सदंर्भ में किसी भी तरह का सुझाव पेश करे। ईरान की परमाणु वार्ताकार टीम के नाम जनरल फिरोज़ाबादी के संदेश में इसी प्रकार कहा गया है कि टीम के सदस्य, धूर्ततापूर्ण मुस्कराहट के धोखे में न आएं। संदेश में कहा गया है कि परमाणु मामला एक बहाना है और अमरीकी उसी समय शत्रुता छोड़ेंगे जब ईरानी राष्ट्र एक अलग थलग, अपमानित और अविश्वस्नीय हो जाएगा।
याद रहे ईरान और गुट पांच धन एक, परमाणु मामले में व्यापक समझौते के मसौदे की तैयारी के लिए वार्ता में व्यस्त हैं।