4 मई 2015 - 06:42
 ईरान, किसी को भी क्षेत्र की सुरक्षा से खेलने नहीं देगा

ईरान के विदेश सचिव ने कहा है कि तेहरान, यमन की सुरक्षा को क्षेत्र और ईरान की सुरक्षा समझता है।

ईरान के विदेश सचिव ने कहा है कि तेहरान, यमन की सुरक्षा को क्षेत्र और ईरान की सुरक्षा समझता है।
हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने कहा कि यमन की सुरक्षा ईरान व क्षेत्र की सुरक्षा है और हम दूसरों को क्षेत्र की संयुक्त सुरक्षा से खेलने की अनुमति नहीं देंगे। उन्होंने इस बात का उल्लेख करते हुए कि यमन पर सऊदी अरब के अतिक्रमण और इस देश की अत्याचार ग्रस्त जनता की अमानवीय घेराबंदी जारी रहने के संबंध में कुछ देशों का मौन अस्वीकार्य है, कहा कि यमन के विरुद्ध सऊदी अरब का युद्ध, केवल ज़ायोनी शसन और आतंकी गुटों के मज़बूत होने में सहायक सिद्ध हुआ है।
उन्होंने कहा कि ईरान सभी यमनी गुटों के बीच उस स्थान पर वार्ता का समर्थन करता है जिस पर वे सहमत हों और इस संबंध में वह विदेशी हस्तक्षेप को रद्द करता है। ईरान के विदेश सचिव ने कहा कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की एकपक्षीय कार्यवाही निंदनीय है और सभी को क्षेत्र की सुरक्षा के संबंध में सार्थक एवं सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए।