सीरिया की सेना ने अपनी कार्यवाही को जारी रखते हुए पश्चिमोत्तरी प्रांत इदलिब में सैकड़ों सशस्त्र आतंकवादियों को ढेर कर दिया।
प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार इदलिब प्रांत में सेना की व्यापक कार्यवाही में नुस्रा फ्रंट से संबन्ध रखने वाले सैकड़ों सशस्त्र आतंकवादी मारे गए। जिस्र अश्शुग़ूर के केन्द्रीय अस्पताल में मोर्चा संभाले हुए सीरियाई सैनिकों ने आतंकवादियों के एक बड़े हमले को विफल बनाते हुए सैकड़ों की संख्या में आतंकवादियों को मार गिराया। इसी प्रकार अरीहा नगर के कुछ क्षेत्रों में तकफ़ीरी आतंकवादी गुटों के सदस्यों और सीरिया के सैनिकों के बीच होने वाली झड़पों में कई आतंकवादी मारे गए। पश्चिमोत्तरी सीरिया में स्थित इदलिब प्रांत के विभिन्न क्षेत्रों में पिछले दो दिनों के दौरान होने वाली झड़पों के बाद इस समय इस क्षेत्र का नियंत्रण सेना के हाथों में है। ज्ञात रहे कि सीरिया में मार्च 2011 से अशांति पाई जाती है और सऊदी अरब, क़तर तथा तुर्की का समर्थन प्राप्त आतंकवादी, इस देश में विध्वंसक एवं हिंसक कार्यवाहियां कर रहे हैं।