3 मई 2015 - 13:48
 भूकंप से मरने वालों की संख्या 7000 से अधिक

नेपाल में आने वाले भीषण भूकंप में मृतकों की संख्या 7000 से अधिक हो गई है।

नेपाल में आने वाले भीषण भूकंप में मृतकों की संख्या 7000 से अधिक हो गई है।
नेपाल में पिछले सप्ताह आने वाले भूकंप में जहां हज़ारों लोग काल के गाल में समा गए हैं वहीं पर बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं। मरने वालों की संख्या सात हज़ार चालीस हो गई है जबकि चौदह हज़ार एक सौ से अधिक लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि बहुत सी बस्तियां नष्ट हो चुकी हैं। प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य जारी है। सरकार का कहना है कि एक सप्ताह व्यतीत हो जाने के बाद मलबे में अब किसी के जीवित बचने की संभावना नहीं है।
उधर वर्षा के कारण महामारी फैलने का ख़तरा भी बढ़ता जा रहा है। नेपाल के विभिन्न क्षेत्रों में बनाए जाने वाले कैम्पों में बेघर लोगों की बढ़ती संख्या के कारण नित नई समस्याएं सामने आ रही हैं। राहत एजेन्सियों ने खाद्य सामग्री एवं दवाओं की कमी की ओर संकेत करते हुए अधिक से अधिक सामग्री उपलब्ध कराने की अपील की है।
पिछले सप्ताह नेपाल के प्रधानमंत्री ने कहा था कि भूकंप में मरने वालों की संख्या दस हज़ार तक हो सकती है जबकि इसके बाद वहां के रक्षामंत्री ने कहा था यह आंकड़ा पंद्रह हज़ार तक जा सकता है।