संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद की एक समिति ने भारत से कहा है कि 2008 के मुम्बई हमले के मास्टर माइंड ज़कीउर्रहमान लखवी की रिहाई का मुद्दा समिति की अगली बैठक में उठाया जाएगा।
भारत ने संयुक्त राष्ट्र के प्रावधानों का उल्लंघन कर पाकिस्तान में जेल से लखवी को रिहा करने पर चिन्ता व्यक्त की थी। संयुक्त राष्ट्र में भारत के राजदूत अशोक मुखर्जी ने सुरक्षा परिषद की अलक़ाएदा प्रतिबंध समिति के प्रमुख जिम मैकले को पत्र लिखकर इस बारे में चिन्ता व्यक्त की थी। मैकले ने इस पत्र के जवाब में भारत को आश्वासन दिया है कि समिति की अगली बैठक में यह मुद्द उठाया जाएगा। समिति ने वर्ष 2008 में लखवी को लश्करे तैयबा और अलक़ाएदा से जुड़े आतंकवादियों की सूची में डाल दिया था।