3 मई 2015 - 13:28
परमाणु समझौते को लेकर इस्राईल पागलपन का शिकार है

अमरीकी विदेश मंत्री जॉन केरी ने ईरान के साथ परमाणु समझौते के प्रति ज़ायोनी शासन की अत्यधिक चिंता को हिस्टीरिया या पागलपन क़रार दिया है।

अमरीकी विदेश मंत्री जॉन केरी ने ईरान के साथ परमाणु समझौते के प्रति ज़ायोनी शासन की अत्यधिक चिंता को हिस्टीरिया या पागलपन क़रार दिया है।
इस्राईली टीवी चैनल से बात करते हुए केरी ने कहा, इस समझौते के बारे में काफ़ी पागलपन पाया जाता है। लोगों को वास्तविकता जानने की ज़रूरत है, और उन वास्तविकताओं के बारे में तर्कों को भी जानने की ज़रूरत है। इस्राईली चैनल 10 ने गुरुवार को केरी का साक्षात्कार लिया था, जिसका कुछ भाग शनिवार की रात प्रसारित किया गया। पूरा साक्षात्कार रविवार की रात को प्रसारित किया जाएगा। केरी का कहना था कि यह कोई 10 या 15 वर्षों तक के लिए समझौता नहीं होगा, बल्कि यह स्थायी समझौता होगा। केरी का कहना था कि वाशिंगटन ने तेल-अवीव को आश्वासन दिया है कि ईरान की परमाणु गतिविधियों के संबंध में समस्त विकल्प हमेशा खुले रहेंगे।अमरीकी विदेश मंत्री ने उल्लेख किया कि वह इस्राईल की चिंताओं को समझ सकते हैं, लेकिन वह इस बात की गारंटी देते हैं कि तेहरान के साथ भविष्य में कोई भी समझौता इस्राईल के लिए ख़तरनाक नहीं होगा।