इस्राईली सूत्रों का कहना है कि ज़ायोनी सेना हमास के ड्रोन विमान अबाबील को मार गिराने में विफल हो गई है।
ज़ायोनी वेबसाइट 0404 की रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार को ज़ायोनी सेना ने हमास के ड्रोन विमान अबाबील को निशाना बनाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपने इस प्रयास में विफल हो गई। 0404 वेबसाइट ने एक वीडियो भी जारी किया है, जिसमें इस्राईली सैनिकों को फ़िलिस्तीनी ड्रोन विमान की ओर गोलीबारी करते हुए दिखाया गया है, लेकिन वे अवैध अधिकृत फ़िलिस्तीन में उड़ान भरने वाले इस ड्रोन को नहीं गिरा सके। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष ग़ज्ज़ा पर इस्राईली सेना के बर्बर हवाई हमलों के दौरान पहली बार हमास ने अपने ड्रोन विमान से पर्दा उठाया था और उसके बाद अवैध अधिकृत इलाक़ों में उस ड्रोन विमान ने सफल उड़ान भरी थी।