ब्रिटेन में निर्धनता के कारण ठंड से पिछले साल 15 हज़ार लोगों की मौत हुई है।
ब्रिटेन में सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को एक रिपोर्ट प्रकाशित करके इस बात की जानकारी दी है।
इन्डिपेंडेंड समाचार पत्र ने लिखा है कि यह लोग निर्धनता के कारण , सर्दियों में अपने घर गर्म नहीं रख पाए जिसके कारण दिसंबर से मार्च के मध्य 15 हज़ार लोग मर गये। समाचार पत्र के अनुसार पिछले वर्ष सर्दियों में ब्रिटेन में कुल 49 हज़ार 260 लोग मरे हैं जिनमें से 14 हज़ार 780 लोग इस लि मर गये क्योंकि निर्धनता के कारण वह अपने घर को गर्म रखने की उचित व्यवस्था नहीं कर पाए। समाचार पत्र के अनुसार ब्रिटेन में पिछले वर्ष एक करोड़ तैंतालिस लाख लोग ईंधन बचाने के लिए कड़ाके की सर्दी में भी अपने घरों को गर्म रखने के साधनों को बीच बीच में बंद कर देते थे। रिपोर्ट के अनुसार सर्दी से मरने वालों में अधिकांश वृद्ध हैं किंतु उसके मरने की वजह बुढ़ापा नहीं बल्कि साधनों का अभाव है।डेली टेलीग्राफ ने भी पिछली सर्दियों में अपनी एक रिपोर्ट में वृद्धों की दशा की ओर से चेतावनी देते हुए कहा था कि इस वर्ष जाड़े में हर सात मिनट पर एक वृद्ध की मौत की आशंका है इस लिए सरकार को चाहिए कि वह बूढ़े लोगों का विशेष ख्याल रखे। थे।