सऊदी अरब के शासक सलमान बिन अब्दुल अज़ीज़ ने विश्व विख्यात तेल कंपनी आरामको को अपने पुत्र मुहम्मद बिन सलमान के हवाले कर दिया।
अलआलम टीवी चैनेल की रिपोर्ट के अनुसार सलमान बिन अब्दुल अज़ीज़ ने मुहम्मद बिन सलमान को आरामको कंपनी का प्रमुख नियुक्त कर दिया है। आरामको की साइट पर लिखा हुआ है कि इस कंपनी के प्रबंधन में परिवर्तन हुआ है और सलमान बिन अब्दुल अज़ीज़ के सुपुत्र तथा युवराज मुहम्मद बिन सलमान अबसे आरामकों के प्रमुख हैं। ज्ञात रहे कि युवराज मुहम्मद बिन सलमान इस समय सऊदी अरब के रक्षा मंत्री होने के साथ ही उप प्रधानमंत्री और इस देश की आर्थिक एवं विकास परिषद के प्रमुख भी हैं। मुहम्मद बिन सलमान, सऊदी अरब से सबसे कम उम्र रक्षामंत्री हैं जिनके नेतृत्व में यमन पर हमला किया गया था। उल्लेखनीय है कि आरामको सऊदी अरब की प्रमुख तेल की कंपनी है जो संसार की सबसे बड़ी तेल कंपनी मानी जाती है। आरामको में 62000 लोग काम करते हैं। ज्ञात रहे कि सऊदी अरब विश्व से सर्वाधिक तेल का प्रतिदिन उत्पाद करता है।