3 मई 2015 - 10:00
 मिस्र के राष्ट्रपति की अप्रत्याशित सऊदी अरब की यात्रा

मिस्र के राष्ट्रपति औचक यात्रा पर सऊदी अरब पहुंचे हैं।

मिस्र के राष्ट्रपति औचक यात्रा पर सऊदी अरब पहुंचे हैं।
संचार माध्यमों ने मिस्र के राष्ट्रपति की सऊदी अरब की औचक यात्रा की सूचना दी है। जर्मनी समाचार एजेन्सी के अनुसार अब्दुल फ़त्त़ाह अस्सीसी शनिवार को अप्रत्याशित रूप में सऊदी अरब की राजधानी रियाज़ पहुंचे।  इस स्रोत के अनुसार मिस्र के राष्ट्रपति अपनी कुछ घण्टे की सऊदी अरब की यात्रा में इस देश के शासक सलमान बिन अब्दुल अज़ीज़ से भेंटवार्ता करेंगे।  इस भेंटवार्ता में मिस्र और सऊदी अरब के संबन्धों तथा क्षेत्रीय हालिया परिवर्तनों के बारे में विचार-विमर्श किया जाएगा।  इस यात्रा में मिस्री राष्ट्रपति के साथ मिस्र के विदेशमंत्री सामेह शुक्री भी हैं। कुछ राजनैतिक जानकारों का कहना है कि सऊदी अरब में सत्ता के परिवर्तन के बाद सलमान बिन अब्दुल अज़ीज़ के नया शासक बनने से मिस्र के बारे में सऊदी अरब की नीतियों में परिवर्तन हुआ है।  उल्लेखनीय है कि सऊदी अरब के पूर्व शासक अब्दुल्लाह की मृत्यु के पहले तक अब्दुल फ़त्ताह अस्सीसी के सऊदी अरब के साथ बहुत अच्छे संबन्ध थे।