2 मई 2015 - 11:20
 ईरानी नौसेना देशों की जल सीमा में नहीं घुसती

नौसेना प्रमुख ने कहा है कि अंतर्राष्ट्रीय क़ानूनों का पालन करते हुए ईरान की नौसेना किसी भी देश की जल सीमा में नहीं घुसती।

नौसेना प्रमुख ने कहा है कि अंतर्राष्ट्रीय क़ानूनों का पालन करते हुए ईरान की नौसेना किसी भी देश की जल सीमा में नहीं घुसती।
एडमिरल हबीबुल्लाह सय्यारी ने शुक्रवार को पत्रकारों से बात करते हुए अदन की खाड़ी में ईरान के समुद्री बेड़े की उपस्थिति के बारे में कहा कि इस समय ईरान का चौंतीसवां बेड़ा, शांति व सुरक्षा की स्थापना के परिप्रेक्ष्य में अदन की खाड़ी में मौजूद है और गश्त लगा रहा है। उन्होंने कहा कि ईरान की नौसेना, क़ानून द्वारा निर्धारित मार्ग पर गश्त लगाती है और ईरान के समुद्री जहाज़ों के जल मार्ग, व्यापारिक जहाज़ों और तेल टैंकरों के लिए सुरक्षा स्थापित करती है। उन्होंने कहा कि ईरानी नौसेना ने अनेक बार क्षेत्र व विश्व के समुद्री जहाज़ों की भी मदद की है। ईरान के नौसेना प्रमुख एडमिरल हबीबुल्लाह सय्यारी ने स्वतंत्र समुद्री क्षेत्रों में ईरानी नौसेना की उपस्थिति के बारे में कहा कि देश के समुद्री आर्थिक मार्गों की सुरक्षा और जहाज़ों को सुरक्षित मार्ग उपलब्ध कराना अत्यंत महत्वपूर्ण है और इस बात की अनुमति नहीं दी जा सकती कि समुद्री लुटेरे ईरान के जहाज़ों पर हमले करके उन पर नियंत्रण कर लें।