2 मई 2015 - 11:17
 अमरीकाः 6 पुलिसकर्मियों पर हत्या का मुक़द्दमा

अमरीका के बाल्टीमोर में कई दिनों तक हंगामों और पुलिस व प्रदर्शनकारियों में झड़पों के बाद मैरीलैंड की एटार्नी जनरल ने फ्रेडी गैरी की हिरासत को गैर कानूनी बताते हुए 6 अमरीकी पुलिसकर्मियों पर हत्या का मुकद्दमा चलाए जाने की जानकारी दी है।

अमरीका के बाल्टीमोर में कई दिनों तक हंगामों और पुलिस व प्रदर्शनकारियों में झड़पों के बाद मैरीलैंड की एटार्नी जनरल ने फ्रेडी गैरी की हिरासत को गैर कानूनी बताते हुए 6 अमरीकी पुलिसकर्मियों पर हत्या का मुकद्दमा चलाए जाने की जानकारी दी है।
पुलिस हिरासत में  फ्रेडी गैरी नाम के एक 25 वर्षीय अश्वेत युवक की मौत के बाद  बाल्टीमोर नगर तथा कई अमरीकी राज्यों में हिंसक प्रदर्शन हुए थे जिसके कारण घटना में लिप्त 6 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया था। यहां तक कि बाल्टीमोर के मेयर ने इस नगर में कर्फ्यू लगाने की घोषणा की मगर प्रदर्शनों का क्रम जारी रहा। अमरीका के कई राज्यों में तेज़ी से फैलते प्रदर्शनों के बाद शुक्रवार को मैरीलैंड की एटार्नी जनरल मर्लिन मेज़बी ने एक पत्रकार सम्मेलन में कहा कि जांच से पता चलता है कि अश्वेत युवक की हत्या की गयी है इस लिए हत्या में लिप्त दो पुलिस कर्मियों को जानबूझ कर हत्या तथा चार अन्य पर अन्जाने में हत्या के आरोप में मुक़द्दमा चलाया जाएगा। अमरीका में श्वते पुलिसकर्मियों द्वारा अश्वेत नागरिकों के साथ भेदभाव आम है। सीएनएन ने एफबीआई के हवाले से अपनी एक रिपोर्ट में बताया है कि वर्ष 2003 से 2009 के मध्य अमरीकी पुलिस ने 9 करोड़ 80 लाख लोगों को गिरफ्तार किया जिनमें से 5 हज़ार लोग पुलिस हिरासत में मारे गये। पिछले वर्ष फर्गूसन में एक श्वेत पुलिसकर्मी  ने माइकल ब्राउन नामक 18 वर्षीय अश्वेत किशोर को 6 गोलियां मारी थीं जिसके बाद फर्गूसन और अमरीका भर में हंगामे शुरु हो गये थे।