2 मई 2015 - 11:03
 यमन पर जारी हमले तत्काल बंद हों, बान की मून

संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव बान की मून ने यमन पर जारी हमलों पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव बान की मून ने यमन पर जारी हमलों पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
अपने एक बयान में बान की मून ने कहा कि यमन में आम नागरिकों और मूल प्रतिष्ठानों, अस्पतालों, सार्वजनिक स्थलों और संयुक्त राष्ट्र संघ की संस्थाओं पर हमला करना अस्वीकार्य है और यह अंतर्राष्ट्रीय क़ानूनों का खुला उल्लंघन है।
संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव ने कहा कि यमन में तत्काल संघर्ष विराम होना चाहिए और नागरिकों तथा मूल संचनाओं की रक्षा की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि हिंसा के कारण खाने पीने का सामान, दवाएं और ईंधन भी नहीं पहुंच पा रहा है और देश के सारे एयरपोर्ट बंद कर दिए गए हैं।
बान की मून ने कहा कि सभी पक्षों को चाहिए कि नागरिकों और मूल संरचनाओं की रक्षा करें और अस्पतालों तथा स्वास्थ्य केन्द्रों पर हमले तत्काल बंद हों।