1 मई 2015 - 18:52
 ईरान यमन संकट के समाधान में मध्यस्थता करे, अमरीका

अमरीका ने ईरान से मांग की है कि वह यमन के संकट के समाधान में सहयोग करे।

अमरीका ने ईरान से मांग की है कि वह यमन के संकट के समाधान में सहयोग करे।
अमरीकी सूत्रों के अनुसार, ईरान व अमरीका के विदेशमंत्रियों की हालिया न्यूयार्क यात्रा के दौरान अमरीकी विदेशमंत्री जान कैरी ने अपने ईरानी समकक्ष से मांग की है कि वह अंसारुल्लाह को वार्ता पर तैयार करे।
अमरीकी सूत्रों के अनुसार जब एक अमरीकी राजनयिक से यह पूछा गया कि क्या ईरान और अमरीका के विदेशमंत्रियों की भेंट में यमन पर भी चर्चा हुई तो इस अमरीकी राजनयिक ने कहा कि हां चर्चा हुई और इसका अर्थ यह है कि हम ने अंसारुल्लाह को वार्ता पर तैयार करने के लिए ईरान से सहायता मांगी है। अमरीकी विदेशमंत्री जान केरी ने भी अपने ईरानी समकक्ष से भेंट से पहले एक इन्टरव्यू में कहा था कि उनके विचार में इस भेंट में यमन पर भी चर्चा होगी।