1 मई 2025 - 16:01
गज़्ज़ा जैसे हो गए सूडान के हालात, हजारों लोगों की मौत 

इस युद्ध ने हजारों लोगों की जान ले ली है और इसे दुनिया का सबसे बड़ा विस्थापन और भुखमरी संकट बताया जा रहा है। 

गज़्ज़ा के साथ साथ सूडान मे भी आम लोगों को सैन्य जनसंहार का सामना करना पड़ रहा है। युनाइटेड नेशन्स ने रिपोर्ट मे कहा है कि सूडान के उत्तर दारफुर इलाके में पिछले तीन हफ्तों में कम से कम 542 आम नागरिक मारे गए हैं। यूएन ने कहा कि असल मौत का आंकड़ा इससे कहीं ज्यादा हो सकता है। 

यूएन मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर टर्क ने कहा, "सूडान में जो हो रहा है, वह बेहद डरावना है। सत्ता पर कब्जे के लिए सूडान में यह गृहयुद्ध 15 अप्रैल 2023 से चल रहा है, जिसमें देश की सेना के चीफ अब्दुल फत्ताह अल-बुरहान और पूर्व डिप्टी मोहम्मद हमदान के नेतृत्व वाले पैरामिलिट्री ग्रुप RSF के बीच संघर्ष हो रहा है। 

इस युद्ध ने हजारों लोगों की जान ले ली है और इसे दुनिया का सबसे बड़ा विस्थापन और भुखमरी संकट बताया जा रहा है। 

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
टिप्पणीसंकेत
captcha