19 अप्रैल 2025 - 15:10
आग लगने के बाद पलटी नाव, 142 से अधिक की मौत 

"एक महिला खाना बनाने के लिए अंगारे जला रही थी। उसी दौरान एक चिंगारी पास में रखे ईंधन पर गिर गई। इससे तेज़ धमाका हुआ, जिसने पूरी नाव को आग की लपटों में घेर लिया।

अफ्रीका के कांगो देश में हुई एक दुखद दुर्घटना में कम से कम 143 लोग मारे गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार कांगो में ईंधन से भरी एक नाव में आग लगने और उसके पलट जाने की घटना में कम से कम 143 लोगों की जान चली गई, जानकारी के अनुसार, "एक महिला खाना बनाने के लिए अंगारे जला रही थी। उसी दौरान एक चिंगारी पास में रखे ईंधन पर गिर गई। इससे तेज़ धमाका हुआ, जिसने पूरी नाव को आग की लपटों में घेर लिया। इस दुखद घटना में कई महिलाएं और बच्चे भी जान गंवा बैठे। कुछ लोग हादसे में जीवित बच गए और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। हादसे के बाद अब भी कई लोग अपने परिजनों को ढूंढ़ने में लगे हुए हैं।

एक अधिकारी ने बताया कि कुल 143 शव बरामद किए गए हैं इनमें से कई शव बुरी तरह से झुलसे हुए थे। बताया गया कि लकड़ी की बनी इस नाव में सैकड़ों यात्री सवार थे, जब अचानक उसमें आग लग गई। यह हादसा कांगो नदी के संगम स्थल पर हुआ। गौरतलब है कि कांगो नदी को दुनिया की सबसे गहरी नदी माना जाता है। 

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
टिप्पणीसंकेत
captcha