1 जनवरी 2025 - 11:00
जॉर्डन, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात तक बढ़ सकता है सीरिया संकट

इराक के पूर्व प्रधान मंत्री ने जॉर्डन, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात के सत्तारूढ़ शासनों को उखाड़ फेंके जाने के खतरे के बारे में चेतावनी देते हुए कहा कि इराक सीरिया के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप नहीं करना चाहता है।

इराक के भूतपूर्व प्रधानमंत्री नूरई अल मालिकी ने सीरिया संकट पर बात करते हुए कहा कि सीरिया संकट जॉर्डन, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात तक को अपनी चपेट मे ले सकता है । 

इराक की शक्तिशाली सैन्य यूनिट हशदुश शअबी के बारे मे बात करते हुए उन्होंने कहा कि यह इराक की आधिकारिक सैन्य यूनिट है और सशस्त्र सेनाओं के प्रमुख के अधीन है हम इसे भंग करने की किसी भी बात को सख्ती से रद्द करते हैं । 

उन्होंने कहा कि सीरिया में जो हुआ वह कोई आश्चर्य की बात नहीं थी, इसकी तैयारी काफी समय से की जा रही थी। अल-मालिकी ने कहा कि असद सरकार के पतन के बाद ज़ायोनी शासन पहले ही दमिश्क तक पहुँच चुका है, इस शासन ने अब लेबनान को घेर लिया है।