1 जनवरी 2025 - 10:43
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का अस्थायी सदस्य बना पाकिस्तान

अकरम ने सरकारी समाचार एजेंसी एपीपी (एसोसिएटेड प्रेस ऑफ पाकिस्तान) से कहा कि सुरक्षा परिषद में हमारी उपस्थिति महसूस की जाएगी। पाकिस्तान 2025-26 में सुरक्षा परिषद का अस्थायी सदस्य रहेगा।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद मे नए साल के साथ ही नए सदस्यों का कार्यकाल भी शुरू हो गया है। नए साल की शुरुआत के साथ ही संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के नए गैर-स्थायी सदस्य के रूप मे पाकिस्तान की एंट्री हो चुकी है। आज 1 जनवरी 2025 से पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) के अस्थायी सदस्य के रूप में अपना दो साल का कार्यकाल शुरू किया। इस दौरान राजदूत मुनीर अकरम ने कहा कि पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल दुनिया के सामने आने वाली प्रमुख चुनौतियों का समाधान करने में ‘सक्रिय और रचनात्मक’ भूमिका निभाएगा। 

अकरम ने समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस ऑफ पाकिस्तान से कहा कि सुरक्षा परिषद में हमारी उपस्थिति महसूस की जाएगी। पाकिस्तान 2025-26 में सुरक्षा परिषद का अस्थायी सदस्य रहेगा।