मध्य पूर्व मे जंसनहार मचाने के बाद अब ज़ायोनी सेना ने यमन पर भी बर्बर हमले शुरू कर दिए हैं। यमन के बुनियादी ढांचे को निशाना बनाते हुए अवैध ज़ायोनी राष्ट्र ने सनआ में एयरपोर्ट को अपना निशाना बनाया। इस दौरान वहां जमकर बमबारी की गई। हमले के दौरान ही एयरपोर्ट पर WHO चीफ डॉक्टर टैड्रॉस वहां मौजूद थे जिसमें वे बाल-बाल बचे। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में खुद इसका खुलासा किया है।
WHO चीफ यमन में उन यूएन कर्मचारियों की रिहाई के लिए बातचीत के लिए पहुंचे थे, जिन्हें यमन ने पिछले महीने गिरफ्तार कर लिया था । साथ ही, उन्होंने देश में स्वास्थ्य व मानवीय हालात का भी जायजा लिया।
उन्होंने कहा कि वे और उनके सहयोगी फ्लाइट में सवार होने ही वाले थे कि तभी एयरपोर्ट पर हमला हो गया। इस दौरान वहां जमकर बमबारी की गई जिसमें उनकी फ्लाइट का एक मेंबर घायल हुआ और एयरपोर्ट पर मौजूद दो लोगों की मौत हो गई। चीफ ने कहा कि उनके सहकर्मी और वह सुरक्षित हैं, मगर उन्हें सनआ से रवाना होने के लिए एयरपोर्ट की मरम्मत होने तक का इंतजार करना होगा।