तेहरान मे हमास की राजनैतिक शाखा के प्रमुख इस्माईल हनियह की हत्या कर दुनिया को संकट मे डालने वाले अवैध ज़ायोनी राष्ट्र ने अब खुद अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।
अवैध ज़ायोनी राष्ट्र ने हालांकि उस समय सीधे तौर पर तेहरान के एक गेस्ट हाउस में हनियह की हत्या की जिम्मेदारी नहीं ली थी लेकिन अब करीब 5 महीने बाद ज़ायोनी युद्ध मंत्री केट्ज ने इन हमलों की जिम्मेदारी ली है। हालांकि ऐसा करने के पीछे उनकी मंशा ईरान को नीचा दिखाना नहीं बल्कि यमन के जवानों को धमकी देना है।
बता दें कि ज़ायोनी युद्ध मंत्री ने यमन को धमकाते हुए कहा कि “हम अंसारूल्लाह पर कड़ा प्रहार करेंगे और उनके लीडर का सर कलम कर देंगे जैसा कि हमने तेहरान, गज़्ज़ा और लेबनान में स्माईल हनियह, याह्या सिनवार और हसन नसरुल्लाह के साथ किया था। ज़ायोनी युद्ध मंत्री ने कहा कि हम यमन के दो बड़े शहर हुदैदह और सनआ में भी ऐसा करेंगे। जो कोई भी अवैध राष्ट्र के खिलाफ हाथ उठाएगा, उसका हाथ काट दिया जाएगा।