24 दिसंबर 2024 - 10:09
  आगा रूहुल्लाह महदी,अपनी ही सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं NC सांसद

एनसी सांसद ने जम्मू-कश्मीर के लिए तर्कसंगत रिजर्वेशन पॉलिसी की मांग करते हुए बर्न हॉल स्कूल से विरोध मार्च शुरू किया और मुख्यमंत्री आवास के बाहर पहुंचे।

नेशनल कॉन्फ्रेंस से लोकसभा सदस्य आगा रूहुल्लाह महदी अपनी ही सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। जम्मू-कश्मीर में मौजूदा रिजर्वेशन पॉलिसी के खिलाफ नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) के नेता और लोकसभा सांसद आगा सय्यद रूहुल्लाह महदी सीएम उमर अब्दुल्लाह के सरकारी आवास के बाहर प्रदर्शन करने पहुंचे। पीडीपी नेता वहीदुर रहमान पारा और इल्तिजा मुफ्ती समेत दूसरे लोग भी विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। 

जम्मू-कश्मीर में रिजर्वेशन पॉलिसी को रद्द करने की मांग तेज होती जा रही है। छात्र संघ, कई नेता और राजनीतिक दल इस विरोध प्रदर्शन को समर्थन दे रहे हैं। जम्मू-कश्मीर में मौजूदा रिजर्वेशन पॉलिसी के खिलाफ नेशनल कॉन्फ्रेंस के सांसद अपनी ही सरकार के खिलाफ प्रोटेस्ट कर रहे हैं। 

एनसी सांसद ने जम्मू-कश्मीर के लिए तर्कसंगत रिजर्वेशन पॉलिसी की मांग करते हुए बर्न हॉल स्कूल से विरोध मार्च शुरू किया और मुख्यमंत्री आवास के बाहर पहुंचे। शेख खुर्शीद और वहीदुर रहमान पारा समेत विधायक भी विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। पीडीपी नेता और महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती भी मौके पर पहुंचीं।