22 दिसंबर 2024 - 15:24
  ईरान को इलाक़े में किसी भी कार्रवाई के लिए प्रॉक्सी गुटों की ज़रूरत नहीं

ईरान कभी भी कोई कार्रवाई करना चाहता है, तो उसे किसी प्रॉक्सी गुट की आवश्यकता नहीं है। यमन, इराक, लेबनान, फिलिस्तीन और सीरिया के वफादार और सम्मानित लोग दमनकारी ज़ायोनी शासन के खिलाफ प्रतिरोध रहे हैं

हज़रत फातिमा ज़हरा की विलादत के अवसर पर इस्लामी क्रांति के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह ख़ामेनेई ने समाज के विभिन्न वर्गों के हजारों लोगों और शोएरा के साथ एक मुलाक़ात  में, हज़रत फातिमा ज़हरा (स.) को पूरी मानवता के लिए एक आदर्श रोल मॉडल बताते हुए कहा कि वह "सच्चाई, दृढ़ता, साहस, स्पष्टता और तर्क और तर्क की ताकत के साथ हक़ की हिफाज़त में डट जाने वाली खातून हैं।

मिडिल ईस्ट खास कर सीरिया के हालात पर उन्होंने कहा कि एक साज़िशी और विद्रोही टोले ने विदेश साज़िश, फंडिंग और सहायता से सीरिया पर क़ब्ज़ा कर लिया, अमेरिका और इस्राईल का मक़सद था कि सीरिया को अशांत रखें। 

आयतुल्लाह ख़ामेनेई ने कहा कि इस्राईल क़त्ले आम मचाने के बाद भी अपने उद्देश्य में नाकाम रहा है इलाक़े के गैरतमंद जवान और बहादुर समाज इस्राईल को मिटा देंगे और इलाक़े के लिए बेहतर और सुरक्षित भविष्य का निर्माण करेंगे। 

उन्होंने कहा कि अगर ईरान कभी भी कोई कार्रवाई करना चाहता है, तो उसे किसी प्रॉक्सी गुट की आवश्यकता नहीं है।  यमन, इराक, लेबनान, फिलिस्तीन और सीरिया के वफादार और सम्मानित लोग  दमनकारी ज़ायोनी शासन के खिलाफ प्रतिरोध रहे हैं, इस्लामिक गणराज्य भी लड़ रहा है और अल्लाह ने चाहा तो हम इस क्षेत्र से ज़ायोनी शासन को उखाड़ कर फेंक देंगे।