यमन पर ज़ायोनी सेना के बर्बर हमलों के बाद, यमनी सेना ने अवैध ज़ायोनी राष्ट्र के साथ लंबे युद्ध करने की अपनी तैयारी की घोषणा की है।
सशस्त्र बलों के प्रवक्ता मेजर जनरल याहया सरीअ ने कहा कि यमनी सेना लंबी लड़ाई के लिए पूरी तरह तैयार है। यमनी सेना ने ज़ायोनी प्रतिष्ठानों पर किए गए ड्रोन हमले में अपने लक्ष्य को सफलतापूर्वक भेद दिया।
याहया ने कहा कि हमारा अभियान गज़्ज़ा की घेराबंदी खत्म होने और इलाके पर ज़ायोनी हमले बंद होने तक जारी रहेगा।
इस बीच, यमनी सूत्रों ने यमन के उत्तर और पश्चिम में कई विस्फोटों की आवाज सुनने की सूचना दी। सनआ और हुदैदह प्रांतों में ज़ायोनी सेना ने हवाई हमलों में नागरिक प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया है।