19 दिसंबर 2024 - 14:21
बदायूं, उत्तर प्रदेश पुलिस ने नमाज़ पर रोक लगाई

एसडीएम, तहसीलदार और सीओ सब ने मिलकर तय किया कि यहां नमाज अदा नहीं की जाएगी। नमाज की रोक के साथ साथ यहां मदरसे पर भी रोक लगा दी गई।

 उत्तर प्रदेश में मस्जिदों के अंदर मंदिर खोजने की तथाकथित मुहिम के बीच अब नमाज़ पर पाबंदी भी लगाई जाने लगी है।  मामला जिला बदायूं का है, यहां नमाज पढ़ने को लेकर विवाद खड़ा कर दिया गया है। बदायूं के कोतवाली बिसौली इलाके के गांव नागपुर में नमाज पढ़ने को लेकर विवाद को जन्म दिया जा रहा है। 

कहा जा रहा है कि यहां एक घर में पहले मदरसा बनाया गया इसके बाद कुछ लोगों ने यहां नमाज पढ़ने की शुरूआत कर दी। गांव वालों ने इसका विरोध किया, मामला पुलिस तक पहुँचा तो मौके पर पुलिस पहुंच गई और दोनों समुदायों के लोगों को पुलिस स्टेशन बुलाया। यहां  एसडीएम, तहसीलदार और सीओ भी पहुंचे। यहां सब ने मिलकर तय किया कि यहां नमाज अदा नहीं की जाएगी। नमाज की रोक के साथ साथ यहां मदरसे पर भी रोक लगा दी गई।