19 दिसंबर 2024 - 13:33
पाराचिनार की हालत गंभीर, अधिक दिनों तक राहत अभियान नहीं चला सकते

कुर्रम जिले में सशस्त्र संघर्ष के कारण 100 से अधिक लोगों की मौत के बाद, मुख्य राजमार्ग पिछले दो महीनों से बंद है सरकार ने कहा है कि कुर्रम जिले में हथियार सौंपे जाने तक मुख्य पाराचिनार राजमार्ग बंद रहेगा।

60 दिन से अधिक समय से तकफीरी आतंकियों की घेराबंदी का शिकार पाकिस्तान के शिया  बहुल क्षेत्र पाराचिनार के हालात बेहद गंभीर है। दवाओं की किल्लत की वजह से अभी तक कम से कम 30 बच्चें शहीद हो चुके हैं। कुर्रम जिले में तनाव और इसे पाकिस्तान के अन्य हिस्सों से जोड़ने वाले मुख्य राजमार्ग के बंद होने के कारण क्षेत्र में राहत अभियान चला रहे फैसल ईधी का कहना है कि संसाधनों की कमी के कारण वह केवल कुछ दिन के लिए ही राहत कार्य कर सकते हैं। 

कुर्रम जिले में सशस्त्र संघर्ष के कारण 100 से अधिक लोगों की मौत के बाद, मुख्य राजमार्ग पिछले दो महीनों से बंद है और सरकार ने कहा है कि कुर्रम जिले में हथियार सौंपे जाने तक मुख्य पाराचिनार राजमार्ग बंद रहेगा।